अतिथि गृह परिसर

अतिथि गृह परिसर

1. खोसला इंटर्नेशनल हाउस

यांत्रिक एवं सिविल इंजीनियरिंग विभागों के समीप स्थित इस इकाई में 2 वातानुकूलित सूट, 13 वातानुकूलित कक्ष  तथा 32 अ-वातानुकूलित कक्ष हैं । इन में से प्रत्येक में दो सुसज्जित पलंग उपलब्ध कराये गये हैं । प्रत्येक में गर्म एवं ठंडे पानी की सुविधा युक्त संलग्न प्रसाधन हैं । सभी कक्षों में आकस्मिक जनरेटर सेट की सुविधा है । सभी कक्षों में ई.पी.ए.बी.एक्स. प्राणाली से टेलीफोन भी उपलब्ध कराये गये हैं ,जिनमें डायरेक्ट इन्वार्ड डाइलिंग सुविधा है । इस इकाई का प्रबंधन एक स्वागत प्रकोष्ठ द्वारा होता है जो 24 घंटे कार्यरत रहता है ।  फोन नं. का विवरण इस विवरण में बाद में दिया गया है । सभी वातानुकूलित कक्षों व सूटों में केबल कनेक्शन के साथ रंगीन टेलीविजन भी है ।  

2. एन. सी. निगम हाउस

यह परिसर में स्थित  अतिथि गृहों में से एक है । यहां पर एक समिति कक्ष व विशाल भोजन कक्ष है तथा यहां  विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाती हैं । इस अतिथि गृह में 16 कक्ष व 12 सूट हैं । ये सभी कक्ष व सूट वातानुकूलित व सुसज्जित हैं ।

3.  फैकल्टी होम (एफ.एच.)

यह इकाई नये अतिथि गृह के एकदम समीप है । इसमें भूमि तल पर दो  तथा प्रथम तल पर दो कक्ष हैं जिन्हें अपार्टमेंट कहना बेहतर होगा । प्रत्येक कक्ष में एक छोटी सी रसोई है जिसमें रेफ्रीजरेटर भी है ।

4.  संस्थान अतिथि गृह (आई.जी.एच.)

यह सबसे पुरानी इकाई है । ब्रिटिश काल में बने इस विशाल भवन में सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त चार सूट हैं । पूर्ववर्ती रुड़की विश्वविद्यालय के कुलाधिपति (चांसलर) परंपरागत रूप में यहीं रुका करते थे ।

5. अतिथि गृह, अनवरत शिक्षा केन्द्र

यह अतिथि गृह अनवरत शिक्षा केन्द्र से संलग्न है । अक्सर अनवरत शिक्षा केन्द्र द्वारा चलाए जाने वाले अल्पावधि पाठ्यक्रमों में भाग लेने हेतु आये प्रशिक्षु अधिकारी यहां रुके होते हैं । इसमें एक वी.आई.पी. सूट सहित द्वि-शयिकाओं वाले 24 कक्ष हैं । सभी कक्ष आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं ।

अतिथि कक्षों / सूटों का विवरण

 

क्रम सं. कक्ष सं. अतिथि गृह विशेष विवरण आवासीय शुल्क प्रतिदिन (रु.)
1 आइ.जी.एच-1, आइ.जी.एच-2 संस्थान अतिथि गृह (सिविल लाइंस) वातानुकूलित सूट 500
2 आइ.जी.एच-3, आइ.जी.एच-4 संस्थान अतिथि गृह (सिविल लाइंस) वातानुकूलित कक्ष 300.00
3. एफ.एच.-1, एफ.एच.--2 फैकल्टी होम वातानुकूलित कक्ष[भू-तल] 300.00*
4. एफ.एच-3, एफ.एच-4 फैकल्टी होम वातानुकूलित कक्ष[प्रथम-तल] 300.00*(रु. 5000/- प्रतिमाह अतिथि संकाय हेतु)
5. 18/19, 20/21 के.आइ.एच. वातानुकूलित कक्ष[प्रथम-तल] 500.00
6. 2 to 14 (13 rooms) के.आइ.एच. वातानुकूलित कक्ष[भू-तल] 350.00
7. 1, 15 के.आइ.एच. अ-वातानुकूलित कक्ष[भू-तल] 250.00
8. 16, 17, 22 to 33 (14 कक्ष) के.आइ.एच. अ-वातानुकूलित [प्रथम-तल] 250.00
9. 34 to 51(18 कक्ष) के.आइ.एच. अ-वातानुकूलित [द्वितीय-तल] 250.00
10. 16 वातानुकूलित कक्ष एन.सी.निगम वातानुकूलित कक्ष 400.00 श्रेणी (I)*
600.00 श्रेणी(II)**
11. 12 वातानुकूलित कक्ष एन.सी.निगम वातानुकूलित कक्ष 600.00 श्रेणी(I)*
800.00 श्रेणी(II)**
12. वी.आइ.पी. सूट एन.सी.निगम वी.आइ.पी.सूट 750.00 श्रेणी (I)*
1000.00 श्रेणी(II)**

*श्रेणी I:

  • अन्य आई.आई.टी से आने वाले आगंतुक तथा आई.आई.टी. रुड़की स्टाफ .
  • अन्य संस्थानों/संगठनों से आने वाले ऐसे आगंतुक जिनका भुगतान आई.आई.टी. रुड़की द्वारा किया जाना है ।  

**श्रेणी II:

  • ऐसे आगंतुक जो श्रेणी- I में न आते हों.

बाहर से आने वाली टेलीफोन कॉल्स

भा.प्रौ.सं.रुड़की एक्सचेंज के किसी फोन से ई.पी.ए.बी.एक्स. प्रणाली के किसी फोन तक पहुंचने के लिये

 

© 2013. सभी अधिकार सुरक्षित
अंतिम अद्यतन:30 December,2010
Share |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्धान रूडकी
रूडकी, उत्तराखण्ड
भारत 247667